Rajasthan: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 03:37:34 PM
Rajasthan: Uncle and Nephew Die Tragically in Road Accident

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हुई है। खबरों के अनुसार, ये सड़क हादसा कालाखूंटा गांव के पास हुआ है, जहां सीमेंट से भरे कंटेनर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस टक्कर में बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार चाचा-भतीजे करीब आधे घंटे तक गाड़ी में फंसे रहे और मदद के लिए पुकारते रहे। करीब आधे घंटे के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकालकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में जाया जा रहा था। दोनों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने बताया कि मांडली छोटी गांव निवासी बसु (30) और उसके भतीजे की इस सड़क हादसे में मौत हुई है। दोनों बोलेरो की सर्विस करवाने बांसवाड़ा गए थे। वापस लौटते समय ये सड़क हादसा हुआ।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.