- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वृंदावन की पावन धरती पर आध्यात्मिक गुरु ‘MAAsterG और गॉड होम जर्नी फाउंडेशन’ द्वारा 5वां वर्ल्ड स्पिरिचुअल उत्सव 26 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्व भर से MAAsterG की संगत एक आध्यात्मिक उत्सव के लिए एक परिवार की तरह एकत्र होगी, जो धर्म, जाति, नागरिकता, आयु या सामाजिक ओहदे जैसे वर्गीकरण से परे है। MAAsterG ऐसे वार्षिक उत्सवों का आयोजन विभिन्न स्थानों में 2018 से करते आ रहे हैं ।
विगत वर्षों में उन्होंने ऐसे चार आयोजन देहरादून-मसूरी (2018), वृंदावन (2023), रामनगर (2024), सुल्तानपुर लोधी (2025) में किए हैं। इस वर्ष एक बार फिर ये उत्सव वृंदावन में कल से शुरू होने जा रहा है। जहां लगातार 108 घंटे जीवन और खुशहाली को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस दिव्य उत्सव में MAAsterG की वाणी, दिव्य भजनों और नृत्य के साथ, विशेष लेजर कार्यक्रम द्वारा वृंदावन में राधा रानी जी और श्रीकृष्ण जी एवं MAAsterG की नौ दिनों की आत्मबोध की कथा को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा दिलचस्प आध्यात्मिक प्रश्नावली, उत्कृष्ट अनुभव साँझा होंगे और बहुप्रतीक्षित फेरी जिसमें प्रतिभागी लगातार राधा रानी जी और श्रीकृष्ण जी के भजनों संग वृंदावन की परिक्रमा करेंगे। MAAsterG द्वारा 28 मार्च को प्रसिद्ध कथावाचकों को आतिथ्य सत्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। ‘अध्यात्म - प्रेम और शांति की नींव’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में प्रमुख विचारक एवं अंतरधार्मिक लीडर सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में MAAsterG की पांच पुस्तकों का पहला ग्लोबल पुस्तक विमोचन भी होगा।