2026-27 के घरेलू सीजन में कुल 22 मैच खेलेगी Team India, इन चार टीमों से करेगी मुकाबला, हो गया है ऐलान

Hanuman | Thursday, 26 Mar 2026 03:55:55 PM
Team India to Play a Total of 22 Matches in the 2026-27 Domestic Season; Set to Compete Against These Four Teams

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 2026-27 के घरेलू सीजन में कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश भर के 17 शहर में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भारतीय टीम के 2026-27 के घरेलू सीजन कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।

2026-27 के वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौर करेंगी। घरेलू सीजन वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होगा, जो 27 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंकाई टीम भारत का दौरा करेगी।

इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेले जाएगी। नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम का भारत आगमन होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल जनवरी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगी।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.