- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच ही देश में पेट्रोल-डीजल उपभोक्आतों के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर आमजन को बड़ा झटका दिया है।
खबरों के अनुसार, आज नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। खबरों के अनुसार, नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई रेट आज सुबह से प्रदेशभर में लागू हो गई है। नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 110.20 और पेट्रोल की कीमत 93.41 तय कर दी है। वहीं हैदराबाद में 107.46 रुपए, कोलकाता में 105.41 रुपए, मुंबई में 103.54 रुपए, बेंगलुरु में 102.92 रुपए, भुवनेश्वर में 101.19 रुपए, चेन्नई में 100.80 रुपए, नोएडा में 95.16 रुपए और गुरुग्राम में 95.57 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा।
डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए
वहीं डीजल की कीमत हैदराबाद में 95.70 रुपए, भुवनेश्वर में 92.77 रुपए, चेन्नई में 92.39 रुपए, कोलकाता में 92.02 रुपए, बेंगलुरु में 90.99 रुपए, मुंबई में 90.03 रुपए, नोएडा में 88.31 रुपए और गुरुग्राम में 88.03 रुपए प्रति लीटर तय कर दिया है। आपको बता दें कि नायरा एनर्जी की ओर से देशभर में करीब 6,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) का संचालन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले केन्द्र सरकार ने ऐलान किया था कि देश में पेट्रोल-डीजल कीमतों में इजाफा नहीं किया जाएगा।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें