Bangladesh: पद्मा नदी में गिरी यात्री बस, 24 लोगों की मौत, वीडियो देखकर दहल उठेगा दिल

Hanuman | Thursday, 26 Mar 2026 01:02:53 PM
Bangladesh: Passenger Bus Plunges into Padma River; 24 Dead

इंटरनेट डेस्क।  बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिर जाने से   अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

बुधवार शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने राजबाड़ी से ढाका जाने वाली ये बस दुर्घटना का शिकार हुई। ये फेरी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान बस नियंत्रण खोकर पानी में गिर गई।  चश्मदीदों  ने जानकारी दी कि इस बस मेंकई स्टॉप्स से यात्री सवार हुए थे। इसी कारण ये खचाखच भरी हुई थी।

अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके हैं। बहुत से यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर अब भी बचाव कार्य जारी है। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखनक आपके होश उड़ जाएंगे।

PC: moneycontrol 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.