- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया के इलाज को लेकर भी अब सियासत शुरू हो चुकी है। इस संबंध में झारखंड स्थित गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर के माध्यम से बड़ा बयान दिया है।
निशिकांत दुबे ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी का इलाज जिस अस्पताल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है, वहां आरक्षण लागू नहीं है। यदि एम्स में इलाज कराते तो वहां आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के डॉक्टर मिलते, क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है? उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं। सोनिया जी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं,लेकिन आपने कॉग्रेस की क्या हालत बनाई है। जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बाँटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं?
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें