भाजपा सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले कर दिए हैं बुलंद: Jully

Hanuman | Thursday, 26 Mar 2026 12:46:07 PM
The BJP government's lax law and order situation has emboldened criminals: Jully

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के गृह तहसील नदबई में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को गोली मारकर की गई लूट और हत्या की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि डर का साया, हर दिल में उतर गया, लचर कानून का अंधेरा आज नदबई में बिखर गया।

उन्हेांने कहा कि मुख्यमंत्री जी के गृह तहसील नदबई में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को गोली मारकर की गई लूट और हत्या की घटना अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

भाजपा सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि आए दिन खुलेआम हत्या और लूट जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं। जब मुख्यमंत्री के अपने ही गृह ज़िले में जनता सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश के आम नागरिक किस भय और असुरक्षा में जी रहे होंगे, इसकी कल्पना से भी परे है l

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.