- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब जयपुर के महिला चिकित्सालय (सांगानेरी गेट) में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने ‘इंतजारशास्त्र’ – चैप्टर 3 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के महिला चिकित्सालय (सांगानेरी गेट) में बन रहा IPD टावर भी आज भाजपा सरकार की उपेक्षा और संवेदनहीनता का शिकार है। हमारी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के संकल्प के साथ फरवरी 2023 में करीब ₹117 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट की खासियतें: 500 बेड्स की क्षमता, 50 बेड्स का आधुनिक आईसीयू और 6 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं।
गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि बड़े दुख की बात है कि जिस प्रोजेक्ट को अगस्त 2025 तक पूरा होकर जनता को समर्पित हो जाना चाहिए था, वह आज वर्तमान सरकार की सुस्ती के कारण अधर में लटका है। क्या भाजपा सरकार के लिए प्रदेश की महिलाओं का स्वास्थ्य प्राथमिकता नहीं है? आखिर कब तक हमारी माताएं-बहनें इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए और इंतजार करेंगी?
PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें