13 साल तक कोमा में रहने के बाद Harish Rana ने दुनिया से ली विदाई

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 02:51:23 PM
After remaining in a coma for 13 years, Harish Rana bids farewell to the world

इंटरनेट डेस्क। 13 साल तक कोमा में रहने के बाद हरीश राणा ने आखिरकार दुनिया से विदाई ले ली है। कभी जिंदगी से भरे सपनों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने निकले हरीश राणा ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। आज उनका दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

देश के शीर्ष न्यायालय की ओर से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद हरीश राणा का एम्स में निधन हुआ था। आज अंतिम विदाई के दौरान हर कोई भावुक नजर आया। परिवार के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि हरीश राणा साल 2013 में हॉस्टल के चौथे फ्लोर से नीचे गिर गए थे।

इसके बाद से वे कोमा में चले गए थे। इसके बाद से वह लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इसके बाद उन्हें कभी भी होश नहीं आया। 13 साल तक कोमा में रहने के बाद परिवार के लोगों ने उच्चतम न्यायालय से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी थी।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.