- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अचानक राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया है। उन्होंने यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उनकी दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश हमें एक समृद्ध राजस्थान के निर्माण की राह दिखाते हैं। प्रधानमंत्री का राजस्थान की जनता के प्रति अटूट स्नेह और उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके संबल से राजस्थान आज विकास के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और इसी प्रेरणा से विकसित राजस्थान का संकल्प पूर्ण करते हुए प्रदेश का हर नागरिक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें