- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल और अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान को झटका दिया है। ईरान ने कराची की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज को होर्मुज के मुहाने पर ही रोक कर पाक को झटका दिया है। ईरान के इस कदम से साबित हो गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब उसकी मर्जी के बिना कोई जहाज आसानी से नहीं पार कर सकता है।
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से इसके लिए ईरान से अनुमित नहीं ली गई थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी बीच पाकिस्तान को झटका लगा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज SELEN कल रात शारजाह एंकरेज से रवाना हुआ था। वह पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा था, लेकिन होर्मुज के पास पहुंचते ही उसे अचानक रुख बदलना पड़ा। वह वापस खाड़ी की तरफ मुड़ गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने बात की पुष्टि की है।
PC: indiatv