LPG सिलेंडर बुकिंग की मौजूदा समय सीमा में नहीं किया गया है बदलाव, केन्द्र सरकार ने इन खबरों को बताया भ्रामक

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 03:25:12 PM
No changes have been made to the current time limit for LPG cylinder bookings; the Central Government has termed these reports as misleading.

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच देश में एलपीजी बुकिंग को लेकर चली खबरों का केन्द्र सरकार ने खंडन किया है। खबरें चली थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम  सरकार ने फिर से बदल कर दिया है। इसके तहत डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे। वहीं सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम केन्द्र सरकार ने लागू किया है।

इन खबरों को केन्द्र सरकार ने अफवाह करार दिया है। सरकार की ओर से खबरों का खंडन किया गया है। पीआईबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केन्द्र सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई
रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई है जो इस प्रकार है: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, कनेक्शन की श्रेणी से कोई सरोकार नहीं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा एलपीजी रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग से बचें। यह दोहराया जाता है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.