- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कई दिनों की गिरावट के बाद आज चांदी की कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर 2,22,750 रुपए प्रति किलो हो गई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। ये घटकर 1,43,160 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुकी है।
जेवराती 23 कैरेट सोना आज 1,37,375 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,31,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। अलग- अलग शहरों में इनकी अलग-अलग कीमतें देखने को मिलेगी। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त चुकानी होगी।
खबरों के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,25,000 रुपए दर्ज की गई है। यहां पर आज 24 कैरेट सोना 1,44,400 रुपए है। जोधपुर में चांदी की 2,24,500 रुपए और सोने की कीमत 1,43,100 रुपए है। अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अभी इन्हें खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: oneindia.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें