- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइज और अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से दुनिया के कई देशों में जरूरी ही राहत ली है। ईरान ने एक ऐलान किर दिया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में केवल ‘गैर-दुश्मन जहाजों’को ही गुजरने की अनुमति होगी। ईरानी मिशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। ईरान मिशन ने लिखा कि जो जहाज ईरान के दुश्मन नहीं हैं, ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई में शामिल नहीं हैं और उनका समर्थन भी नहीं करते, वे ईरान के सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और ईरानी अधिकारियों से पहले समन्वय कर लें तो वे हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर सकते हैं।
हालांकि ईरान के डिफेंस काउंसिल ने ये भी बोल दिया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी गैर-दुश्मन जहाजों को पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
विश्व के तेल के सबसे महत्वपूर्ण चोक पॉइंट्स में से एक हॉर्मुज जलडमरूमध्य
आपको बता दें कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के तेल के सबसे महत्वपूर्ण चोक पॉइंट्स में से एक है। इजराइल-अमेरिका ओर ईरान के बीच जंग की शुरुआत के बाद से ही यहां पर दर्जनों जहाज फंसे हुए हैं, जिसके कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। ईरान द्वारा हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही की अनुमित देने से वैश्विक उर्जा संकट को थोड़ा कम करने में मदद मिलेगी। इजराइल-अमेरिका ओर ईरान के बीच जंग दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। ये जंग कब समाप्त होगी इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें