Rajasthan में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर हो जाएंगी 38! ये बिल लाने की तैयारी में केन्द्र सरकार

Hanuman | Tuesday, 24 Mar 2026 04:05:03 PM
The number of Lok Sabha seats in Rajasthan will increase to 38!

इंटरनेट डेस्क। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए बिल लाने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार, सूत्रों से इस प्रकार की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार अब लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला रही है।

इन सीटों में से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। सरकार की ओर से साल 2011 की जनगणना के आंकड़े को आधार बनाकर परिसीमन करने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा की कुल सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने का सरकार का प्लान है।

मोदी सरकार की ओर से मौजूदा सत्र में ही इस प्रक्रिया को कानूनी रूप देने के लिए नए संशोधन विधेयक ला सकती है। सरकार के इस कदम से कई राज्यों में लोकसभा की सीटों में इजाफा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 80 की जगह 120 और राजस्थान में राजस्थान में 25 के बजाय लोकसभा सीटों की संख्या 38 हो जाएंगी।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.