वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का CM Bhajanlal ने किया स्वागत

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 03:05:39 PM
CM Bhajanlal welcomed Finance Minister Nirmala Sitharaman

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज BRICS देशों के वित्त-मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक हो रही है। इस दो दिवसीय इस उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुलाबी नगर आ चुकी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों, वित्तीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का आज जयपुर रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वागत किया।

वहीं सीएम भजनलाल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा और अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे। सीएम ने एक्स के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।   बैठक में निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा संबोधित करेंगे।

PC: x 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.