Amit Shah ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, Rahul Gandhi बोले- हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 03:18:25 PM
Amit Shah said the government is ready to discuss every issue, Rahul Gandhi said they do not want to listen to his lecture.

इंटरनेट डेस्क। छात्रों के आंदोलन के दौरान गोली चलने के मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री के बयान पर अड़ा है। इस पर अब अमित शाह ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध में अब बोल दिया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे।

खबरों के अनुसार, अमित शाह ने अब बोल दिया कि आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा। इस पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी बयान आया है। उन्होंने बोल दिया कि हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वे इस्तीफा दें। आपको बता दें कि इस मुद्दे को लेकर 17 दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। विपक्ष का आरोप है कि शाह सदन में नहीं आ रहे हैं।

इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार संसद में हर विषय पर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष का बार-बार चर्चा से भागना उसकी गैरजिम्मेदाराना राजनीति को दर्शाता है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.