टीवी पर डेब्यू करने करने वाले हैं Rohit Sharma, इस शो को करेंगे होस्ट

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 02:49:45 PM
Rohit Sharma is set to make his TV debut; he will host this show

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब एक बड़ा कदम उठाने जा रह हैं। अब भारत का ये स्टार क्रिकेटर होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करने वाला है।

वह एक टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे।  ‘द रोहित शर्मा शो’ नाम का यह शो सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। हाल ही में इसका एक टीजर भी सामने आया है। सोनी की ओर से अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। ये शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं।

इस गेम शो में दो परिवार हिस्सा लेंगे। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होने की संभावना है। जबकि शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है। बताया जा रहा है भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.