- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहा है। उन्होंने शाह को लेकर लिखा कि वे इस देश का खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।
देश में छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर विवाद प्रारम्भ हुआ था। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके नसीरुद्दीन शाह ने इस संबंध में शांत रहने वाले कलाकारों की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी।
झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन से सवाल किए और कहा की वे अब चुप क्यों हैं। इस पर कंगना पीयूष मिश्रा की पोस्ट शेयर कर लिखा कि वफादारी दुर्लभ है कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीयूष मिश्रा के बयान की एक रिपोर्ट शेयर कर लिख दिया कि सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जिस देश का खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं।
वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी कंगना ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा कि आज के दौर में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी अब बहुत कम देखने को मिलती है। वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें