Gold-Silver Prices: लगातार बढ़ रही हैं कीमतें, आज ये है भाव

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 02:39:57 PM
Gold-Silver Prices: Prices are rising continuously; here are today's rates

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 158 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 46 रुपए का मामूली इजाफा हुआ है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। खबरों के अनुसार, अगस्त में केवल सिर्फ 12 दिन में ही सोना 10 हजार और चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है।

इस साल सोना अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है। वहीं इस साल चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए हो चुकी है।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.