Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 12:48:52 PM
Government Scheme: Invest just ₹55 per month and receive a pension of ₹3,000 after the age of 60

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई प्रकार की पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) भी है।

इस योजना में पात्र किसानों को उम्र के अनुसार हर महीने तय राशि निवेश करनी होती है। इसके बदले किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद जीवनभर 3,000 प्रति माह की पेंशन मिलती है। केन्द्र सरकार की इस योजना में मासिक योगदान ₹55 से ₹200 तक हो सकता है। योगदान की राशि किसान की उम्र के हिसाब से तय होती है।

योजना का लाभ केवल 18 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के किसान ही ले सकते हैं। ये योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी है। पात्र किसानों को इस योजना के लिए आवेदन जरूर ही करना चाहिए। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.