LPG: 16 अगस्त तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं झेलनी पड़ेगी ये परेशानी

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 09:42:45 AM
LPG: Make sure to complete this task by August 16 to avoid facing this trouble

इंटरनेट डेस्क। अगर आपने 16 अगस्त तक केवाईसी नहीं करवाई तो आपको आगामी दिनों में गैस बुकिंग या डिलीवरी मिलने में परेशानी हो सकती है। सरकार और तेल कंपनियों की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आप ये काम घर से भी पूरा कर सकते हैं।

इसके लिए गैस एजेंसी के आधिकारिक ऐप (जैसे इंडेन, एचपी या भारत गैस) के माध्यम से ऑनलाइन बायोमेट्रिक या आधार आधारित ई-केवाईसी आसानी से पूरी की जा सकती है। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी गैस वितरक या डीलर के पास जाकर फिंगरप्रिंट मशीन के माध्यम से तुरंत केवाईसी पूरी करवा लें।

इससे लोगों को ऑफलाइन माध्यम से भी यह जरूरी काम आसानी से पूरा करने का विकल्प मिल जाता है। आपको आज ही ये काम पूरा कर लेना चाहिए। तय समय तक ऐसा नहीं होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.