IPL 2019: क्रुणाल पांड्या के नाम आईपीएल में दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड, टूट पाना नहीं है आसान

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 09:07:21 AM
IPL 2019: Krunal Pandya holds this major record in the IPL—one that won't be easy to break

खेल डेस्क। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की गिनती भी आईपीएल के सफल क्रिकेटरों में गिनती होती है। उनके नाम आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। आज हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि क्रुणाल पांड्या एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक दो बार आईपीएल के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

उन्होंने आईपीएल 2017 और 2025 के फाइनल में ये पुरस्कार जीता था। आईपीएल 2017 में क्रुणाल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को हराया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। इस पारी में क्रुणाल ने 38 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के लिए क्रुणाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

आईपीएल 2025 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या को इस प्रकार मिला था पुरस्कार
आईपीएल 2025 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या आरसीबी की ओर से चार ओवर में 17 रन देकर दो अहम विकेट अपने नाम किए थे। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया था। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी।  क्रुणाल पांड्या से एक फिर से उनकी टीम को इस प्रकार की प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.