Birthday Special: बचपन से ही ये सपना देखने लगे थे आमिर खान, चार साल संघर्ष करने के बाद...

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 12:19:52 PM
Birthday Special: Aamir Khan began dreaming this dream right from his childhood—and after four years of struggle...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान का आज जन्मदिन है। आज 61 वर्ष के हो चुके आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। आज हम आपको आमिर खान से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका शायद ही आपको पता हो। आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे।

फिल्मी परिवार से संबंध होने के कारण आमिर खान अभिनेता बनने का सपना देखने लगे। इसके बाद उन्होंने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार फिल्म यादो की बारात से की। वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म मदहोश में बतौर बाल कलाकार काम करने के बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके बाद साल 1984 में प्रदर्शित फिल्म होली से उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्मी  कॅरियर शुरू किया। 

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद उन्हें साल 1988 में फिल्म कयामत से कयामत तक से बॉलीवुड में विशेष पहचान मिली। इसके लिए उन्हें नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उनकी वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना सफल रही।

 इस कारण आमिर खान ने पहली बार पी थी शराब
इसके बाद आमिर खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। राजा हिंदुस्तानी में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था, इसके लिए उन्होंने पहली बार शराब पी। इसके बाद उन्होंने लगान, 3 इडियट्स, पीके जैसी फिल्मों शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।  

PC: insideboxoffice
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.