- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई की ओर से कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को दिया जाएगा।
महिला कैटेगरी में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई की ओर से रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीसीसीआई की ओर से एक्टिव खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उन्हें लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड मिलेगा। महिला वर्ग में स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा। वह पांचवीं बार ये पुरस्कार लेंगी। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में ये पुरस्कार मिलेगा। वहीं कई अन्य पुरस्कार इस दौरान दिए जाएंगे।
PC: mykhel
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें