पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को लेकर चर्चा में आई Kavya Maran

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 02:51:57 PM
Kavya Maran makes headlines in connection with Pakistani cricketer Abrar Ahmed

खेल डेस्क। पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को पुरुषों के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स की ओर से खरीदे जाने पर काव्या मारन चर्चा में आ गई है। अबरार अहमद  को खरीदने जाने पर यूजर्स काव्या मारन को ट्रोल कर रहे हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अेर से सभी आठों टीमों से अपील की थी कि वो खिलाड़ियों को ख़रीदते वक्त किसी किस्म का भेदभाव ना बरतें। इसी के तहत सनराइजर्स लीड्स ने पाक स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने करीब दो करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा है।

खबरों के अनुसार, 'द हंड्रेड' की कल हुई नीलामी में सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन अबरार अहमद के लिए बोली लगाई। इसके बाद एक यूजर्स ने खुले तौर पर भारत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि सनराइजर्स को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.