- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आप सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज दोनों कीमतों धातुओं के भावों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज राजधानी जयपुर सहित पूरे राज्य में 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत एक हजार रुपए टूट गई है।
आज ये कीमत 1,49,740 रुपए पर पहुंच गई है, जो कल 1,50,740 रुपए थी। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,050 रुपए की गिरावट आई है। आज इसका 10 ग्राम का भाव 1,57,230 रुपए हैजबकि कल 1,58,280 था। वहीं आज एक किलों चांदी में 10,000 रुपए की गिरावट आई है।
आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,90,000 रुपए है, जबकि कल इसका भाव 3,00,000 रुपए था। आपको बता दें कि सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोनों कीमती धातुओं की कीमत में आगामी समय में फिर से इजाफा हो सकता है। सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू चुकी है।
PC: hindi.cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें