Rajasthan Weather Update: आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 08:02:25 AM
Rajasthan Weather Update: Drops of relief to fall from the skies

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि प्रदेश में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाले हैं, जिनके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसा होने पर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।  

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान है। तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  सीकर के फतेहपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 36.4 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 39.8 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, अजमेर में 35.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.0 डिग्री, जैसलमेर में 37.2 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, माउंट आबू में 28.1 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, बीकानेर में 37.0 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री, नागौर में 34.5 डिग्री, डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, जालौर में 35.7 डिग्री, सिरोही में 36.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.7 डिग्री और झुंझुनूं में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने गुरुवार को रिकॉर्ड किया है।

PC: zeenews.india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.