- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है।
राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹105.11 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 90.56 रु प्रति लीटर पहुंच चुकी है। जैसलमेर में ₹106.38 प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है। डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सिरोही जैसे जिलों में भी इसके लिए 106.21 रुपए प्रति लीटर खर्च करने पड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण प्रदेश में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आगामी समय में इजाफा हो सकता है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें