- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग में एक और देश कूदने वाला है। इससे ईरान की परेशानी बढ़ेगी। ईरान की ओर से इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन अटैक कर के बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
इस बीच ईरान ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उसकी परेशानी बढ़ जाएगी। ईरान ने अब इराक में स्थित फ्रांस के मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया है, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई है और कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। ऐसा होने पर अब फ्रांस भी अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमले शुरू कर सकता है।
खबरों के अनुसार, ईरान की ओर से इराक में फ्रांस के बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने अब कुर्दिस्तान के इरबिल में फ्रेंच मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर हमला किया गया है। यहां पर ईरान की ओर से एक के बाद एक कई ड्रोन से हमले किए गए हैं। इस हमले में 6 फ्रेंच सैनिकों के घायल होने की खबर है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक सैनिक की मौत भी हो गई है। ईरान ने पहली बार फ्रेंच मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है।
हमारी सेनाओं पर यह हमला अस्वीकार्य इमैनुएल मैक्रों
इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इराक के इरबिल क्षेत्र में एक हमले के दौरान फ्रांस के वार्सेस के चेसर्स एल्पिन्स की 7वीं बटालियन के मुख्य वारंट अधिकारी अरनॉड फ्रिओन की मौत हो गई है। हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2015 से दाएश के खिलाफ लड़ाई में लगी हमारी सेनाओं पर यह हमला अस्वीकार्य है।
PC: france
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें