- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान के बालोतरा जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर को एक कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
खबरों के अनुसार, बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण में स्थित लालजी इंडस्ट्रीज नामक कपड़ा फैक्ट्री में आज करीब दोपहर 12:30 बजे ये दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर तीन मजदूर केमिकल स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक टैंक के अंदर जहरीली गैस बनने के कारण तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर ही गिर पड़े।
इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को तुरंत बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में श्रवण (32) पुत्र मन्छाराम सांसी निवासी बालोतरा, गुमनाराम (25) पुत्र रमेश सांसी निवासी बालोतरा और विशंभर तिवारी (54) पुत्र चुदरी निवासी बालोतरा को अपनी जांच गंवानी पड़ी है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें