LPG को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है…

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 03:51:50 PM
BJP State President Madan Rathore Issues Major Statement Regarding LPG

इंटरनेट डेस्क। देश में एलपीजी की कथित कमी को लेकर आज लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला है। इसी कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष की ओर से आज सदन में जमकर हंगामा किया है। इस पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़  ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस मामले में विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया हे। उन्होंने केन्द्र सरकार का मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बिल्कुल सही कहा है।  देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। मदन राठौड़ ने इस संबंध में आगे कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल देश में अराजकता और अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। आ

ज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से एलपीजी की किल्लत का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी भी की।

PC:  thehawk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.