LPG की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राशन की दुकानों पर फिर से मिलेगा केरोसिन

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 01:01:45 PM
 Amidst LPG Shortage, Government Takes Major Decision—Kerosene to be Available at Ration Shops Again

जयपुर। भजनलाल सरकार ने प्रदेश में एलपीजी की किल्लत के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन दुकानों से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को केरोसिन वितरित करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के आमजन के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान में साल 2017 में केरोसिन का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया था। भजनलाल सरकार के फैसल के बाद आमजन को एक बार फिर से राशन की दुकानों पर केरोसिन मिलने लगेगा। इससे एलपीजी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकेगी।

खबरों के अनुसार, अब केंद्र सरकार ने राजस्थान को 2,928 किलोलीटर यानी करीब 29.28 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया है। आपको बता दें कि राजस्थान में एलपीजी संकट के बीच गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। शहरों में 25 दिन बाद सिलेंडर बुकिंग की शर्त लागू किए जाने के बाद आज ग्रामीण क्षेत्रों में अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का समय तय किया है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.