Pakistan ने काबुल से कंधार तक की बमबारी, अफगानिस्तान ने भी दे डाली है ये धमकी

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 12:46:30 PM
Pakistan Carries Out Bombardment from Kabul to Kandahar

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल  और ईरान के बीच जारी जंग के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान में काबुल से कंधार तक बमबारी की है।  हमले में चार लोगों की मौत होने की खबर है।

खबरों के अनुसार,  एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि  रात में हमला किया था। उनकी सेनाओं ने पाकिस्तानी तालिबान समूह को निशाना बनाया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खलील जादरान ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजधानी में घरों पर हुई बमबारी में चार लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया  के माध्यम से कहा कि पाकिस्तानी हमलों ने दक्षिणी प्रांत कंधार को भी निशाना बनाया, जहां प्रशासन के सर्वोच्च नेता रहते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से  पिछले माह अफगानिस्तान पर हवाई हमले शुरू किए थे। पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान की तरफ से उस पर हमले बढ़ने का दावा किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान हमले किए। 

इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा पर हमले की तालिबान ने दी धमकी
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर हमले की धमकी दी है। तालिबान गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जाहिद ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि यदि पाकिस्तान की ओर से ऐसे हमले जारी रहते हैं तो उसके बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। हाजी जाहिद ने विशेष रूप से इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा का उल्लेख किया।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.