Government Scheme: जारी हो गई है इस योजना की 1500 रुपए की किस्त, राशि खाते में आई या नहीं ऐसे कर लें चेक

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 04:40:22 PM
Government Scheme: The ₹1,500 installment for this scheme has been released, here is how to check whether the amount has been credited to your account

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त आज जारी हो गई है। सीएम मोहन यादव ने आज इसे जारी कर दिया है। लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का लाभ 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला है।

इन महिलाओं के खाते में 1500 रुपए भेजे। सीएम मोहन यादव ने आज ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के जरिए भेज दिया है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस्त की राशि खाते में आई है या नहीं, आप किस प्रकार से चेक कर सकते हैं।

इस प्रकार करें चेक:

– सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।

– होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर आप क्लिक कर दें।

– अब आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजें पर क्लिक कर दें।

– इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और ‘खोजें’पर आपको क्लिक करना होगा।

– ऐसा होने पर स्क्रीन पर तुरंत भुगतान की स्थिति नजर आ जाएगी।

PC: istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.