- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से शहरी गरीब और मिडिल क्लास फैमिली खुद के घर का सपना पूरा कर सकती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ किन्हें मिलता है।
योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मीडियम आय वर्ग के लोग उठा सकते हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लोगों की सालाना आय सालाना 3 लाख रुपए, निम्न आय वर्ग की सालाना आय 6 लाख रुपए तथा मिडिल क्लास कैटेगरी में लोगों की आय 9 लाख रुपए तक इस योजना का लाभ लेने के लिए तय की गई है।
योजना के तहत सरकार की ओर से लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है। 1.5 लाख रुपए केंद्र सरकार और 1 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं। आपको योजना का लाभ लेने लिए आज ही आवेदन कर देना चाहिए।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें