- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव कल अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ विवाह करने वाले हैं। ये शादी मसूरी में होगी। इसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। शादी के लिए सेवॉय होटल तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बुक किया जा चुका है।
खबरों के अनुसार, कुलदीप यादव की शादी में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे शामिल हो सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कि गए हैं। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
रिसेप्शन होटल सेंट्रम में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। वहीं इस शादी में कई अन्य दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका एलआईसी में काम करती हैं और उन्होंने मेलबर्न से पढ़ाई की है। दोनों ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें