सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे Aiden Markram, विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 09:00:32 AM
Aiden Markram to Captain Super Giants, Delivered a Magnificent Performance in the World Cup

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप समाप्त होने के साथ ही भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईपीएल 2026 के पहले बीच मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। वहीं टीमों ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

दूसरी और आगामी द हंड्रेड सीजन के लिए सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मार्करम अब इस टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। द हंड्रेड के ऑक्शन में मैनचेस्टर की टीम ने उन्हें खरीदा था।

वह टूर्नामेंट के ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे।  दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम का तीन सुपर जायंट्स टीमों के साथ कॉन्ट्रैक्ट हो गया है। इसमें लखनऊ ( आईपीएल) और डरबन (एसए20) भी शामिल हैं। आपको बता दें कि एडन मार्करम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

PC: latestly
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.