Rajasthan Weather Update: सक्रिय हुआ नया पश्चिम विक्षोभ, दो दिन आंधी के साथ बारिश का है अलर्ट

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 08:13:07 AM
Rajasthan Weather Update: New Western Disturbance Becomes Active; Alert Issued for Rain and Storms Over the Next Two Days

इंटरनेट डेस्क। मौसम में आए बदलाव के कारण भीषण गर्मी का कहर झेल रहे राजस्थान के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान में दो दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं  के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

वहीं कल यानी रविवार को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में 19-21 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से भी कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने और हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना जताई गई है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है  तापमान
मौसम विभाग की ओर ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में जयपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और और न्यूनतम  तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अजमेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, न्यूनतम  न्‍यूनतम 18.4 डिग्री, भीलवाड़ में अधिकतम 37.2 डिग्री, न्‍यूनतम 23.0 डिग्री, वनस्थली में  का अधिकतम 36.7 डिग्री और न्यूनतम  16.7 डिग्री  ओर अलवर में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम  तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.