- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने अब एक बार फिर से राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के जयपुर-किशनगढ़ (लंबाई 89.785 किमी) खंड के फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण सहित 6-लेन उन्नयन के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
इस कॉरिडोर को आंशिक रूप से एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की औसत गति बढ़ाने और यात्रा समय को मौजूदा 2 घंटे से लगभग 1 घंटे कम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेन्द्र मोदी और नितिन गडकरी हृदय से आभार व्यक्त किया है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 89.785 किमी लंबे खंड के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ 6-लेन उन्नयन की स्वीकृति मिली है, जिसमें फ्लाईओवर व सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है। इससे यात्रा समय आधा हो जाएगा। यह डबल इंजन सरकार की शक्ति का प्रमाण है, जो राजस्थान की जनता को निरंतर सौगात दे रही है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार, जिनके अथक प्रयासों से 'नये राजस्थान' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें