- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक आज जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मिली ताकतों का उपयोग करते हुए वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया था। इस प्रकार से सोनम वांगचुक करीब 170 दिनों तक जेल में रहने के बाद रिहा हो गए हैं।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गत वर्ष लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में डाल दिया गया। सरकार की ओर से ये कदम हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद 'सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने' के लिए उठाया गया था।
गृह मंत्रालय ने अब कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को बढ़ावा दिया जा सके। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हिरासत को इसी कारण से तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। वांगचुक जोधपुर जेल से रिहा हो सकेंगे।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें