- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग ने आज 15वें दिन में प्रवेश कर लिया है। जंग खतरनाक मोड़ में पहुंची चुकी है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह हो गए हैं।
ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। एक अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि ये हमला कब हुआ, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में अभी तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को इराक में भी अमेरिकी वायुसेना का 'बोइंग केसी -135 रिफ्यूलिंग' विमान क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ईरान के साथ जारी जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका ने अपने कर्मचारियों से की अपील
ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका ने एक बड़ा फैसला किया है। अमेरिका ने अब ओमान में काम कर रहे अपने ऐसे सरकारी कर्मचारियों को, जिनका काम बहुत जरूरी नहीं है, देश छोड़कर वापस आने आने की अपील की है। उनके परिवारों को भी जल्द ओमान से निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में लड़ाई और आतंकवादी हमलों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने लोगों को फिलहाल ओमान नहीं जाने की सलाह दी है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें