कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है: Mayawati

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 12:51:14 PM
The BSP had to be formed precisely because of the Congress party's anti-Dalit mindset and ideology: Mayawati

इंटरनेट डेस्क। बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से कांग्रेस को निशाने पर लिया है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से बसपा के समर्थकों से कांग्रेस से सजग रहने को कहा है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है।

मायावती ने आज आज एक्स के माध्यम से कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षो तक केन्द्र की सत्ता में रहकर दलितों के मसीहा व भारतीय संविधान के मूल निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और ना ही उनको ’भारतरत्न’ की उपाधि से भी सम्मानित किया। भला फिर यह पार्टी अब कांशीराम को कैसे इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है?

इसी कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र में अपनी सत्ता के रहते हुये इनके (मान्यवर कांशीराम के) देहान्त होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया तथा ना ही उस समय यू.पी. की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया। इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन व पार्टियाँ आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं।

पार्टियां कांशीराम द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं
अब ये सभी पार्टियां आएदिन क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके कांशीराम द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं। अतः इनके अनुयायी व समर्थक हमेशा इनसे सचेत रहें। ख़ासकर कांग्रेस पार्टी से ज़रूर सजग रहें, जिसकी दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है।

PC: gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.