- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फिल्म धुरंधर द रिवेंज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही है। इसमें रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
खबरों के अनुसार, इस धुरंधर द रिवेंज के रिलीज होने से पहले ले मेकर्स ने दमदार ‘आरी आरी’ ट्रैक जारी किया है, जो अर्जुन रामपाल के आईएसआई मेजर इकबाल और रणवीर सिंह के हमजा अली माजरी के बीच होने वाली जबरदस्त टक्कर की एक झलक पेश करता है।
अर्जुन रामपाल फिल्म में क्रूर हैंड-टू-हैंड एक्शन सीक्वेंस किए हैं, जो उनके किरदार के ठंडे हावभाव, खामोशियों और डरावने संवादों से आगे जाकर आतंक को और बढ़ाते हैं। धुरंधर में आईएसआई मेजर इकबाल की झलक देखने को मिली थी, तो धुरंधर द रिवेंज में उसका असली रूप सामने आएगा। आरी आरी गाने में अर्जुन रामपाल अपने विलेन अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान ध्वस्त किए थे।
PC: bollywoodbubble