Bollywood: फिर से रिलीज हो रही है ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 03:35:11 PM
Bollywood: Blockbuster film Dhurandhar is being re-released

इंटरनेट डेस्क। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में दर्शकों को रणवीर सिंह का शानदार अभिनय देखने को मिला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

  ये फिल्म  धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। इसे 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। वहीं 19 मार्च बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से पहले जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।

खबरों के अनुसार, ये फिल्म दुनिया भर में करीब 250 स्क्रीन पर कल रिलीज होगी। दर्शक एक बार फिल्म से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.