ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है: खड़गे

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 01:42:28 PM
The country's 1.4 billion people are suffering the consequences of energy management failure: Kharge

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब एलपीजी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।

खड़गे ने एक्स के माध्यम से कहा कि जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं। देशभर में एलपीजी की भारी कमी है, और लोग कतारों में खड़े हैं।

कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाज़ा भुगतने पर मजबूर हैं। पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं। केवल झूठे दावे हैं।  कूटनीति की विफलता गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में आगे तंज कसते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी, बहुत हुई “मन की बात”जरा संसद में आकर करिए “मुद्दे की बात”।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.