Rajasthan: भजनलाल सरकार प्रदेश में 14 से 19 मार्च तक करेगी ऐसा, उठा लिया गया है ये कदम

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 03:45:00 PM
Rajasthan: Bhajanlal government will do this in the state from March 14 to 19, steps have been taken

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की गई पहल इस साल भी जारी रहेगी। इसी क्रम में प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से 19 मार्च को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 14 मार्च से 19 मार्च तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय ‘विकसित राजस्थान रन 2026’ का आयोजन होगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रदेश के समस्त जिलों में भी विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा।

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के. पवन की अध्यक्षता में विकसित राजस्थान रन के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नीरज के.पवन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

राजस्थान रन में आमजन, युवाओं तथा छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी होगी सुनिश्चित
उन्होंने निर्देश दिए कि विकसित राजस्थान रन  में आमजन, युवाओं तथा छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे यह आयोजन जनसहभागिता के साथ एक बड़े जन उत्सव के रूप में आयोजित हो सके। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.