जेल से रिहा होंगे एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk, केन्द्र सरकार ने ले लिया है ये फैसला

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 01:26:04 PM
Activist Sonam Wangchuk to be Released from Jail; Central Government Takes This Decision

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने अब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मिली ताकतों का उपयोग करते हुए वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गत वर्ष लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में डाल दिया गया। सरकार की ओर से ये कदम हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद 'सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने' के लिए उठाया गया था।

गृह मंत्रालय ने अब कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को बढ़ावा दिया जा सके। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हिरासत को इसी कारण से तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। वांगचुक जोधपुर जेल से रिहा हो सकेंगे। 

PC: india today
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.