दांडी मार्च अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था: Gehlot

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 12:24:38 PM
Dandi March was the world's largest non-violent resistance against injustice and oppressive policies: Gehlot

जयपुर। भारत सेवा संस्थान की ओर से आज जयपुर में शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए है।

दांडी मार्च को लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दांडी मार्च केवल नमक कानून के विरुद्ध आंदोलन नहीं था, बल्कि अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था।

आज जयपुर में भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा (शहीद स्मारक से गांधी वाटिका) में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र नमन किया। जब लोकतंत्र के समक्ष नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, ऐसे समय में बापू के सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के गांधीवादी मूल्यों को फिर से आत्मसात करना ही लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.