Petrol-Diesel Price: अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज ये है कीमतें

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 09:37:25 AM
Petrol-Diesel Price: Petrol-diesel prices have increased amid the US-Israel and Iran war, here are the prices today

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज के लिए भी दोनों ईंधनों की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है।

आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। खबरों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.91 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कल इसकी कीमत 104.72 प्रति लीटर थी। जयपुर में आज एक लीटर डीजल  की कीमत 90.38 प्रति लीटर हो गई है। कल इसकी कीमत 90.21 प्रति लीटर थी।

राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो अजमेर में पेट्रोल 104.75रुपए प्रति लीटर है। यहां पर इसकी कीमत में 0.39 की बढ़ोतरी हुई है। अलवर में पेट्रोल की कीमत आज 105.48 रुपए, बीकानेर और चूरू में 106.21 प्रति लीटर है। वहीं जोधपर में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.